अमित शाह ने गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी समारोह में दिया ‘वन वर्ल्ड, वन फैमिली’ का संदेश, बोले- आध्यात्मिक चेतना से होगा समाज का उत्थान
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने गायत्री मंत्र की महत्ता बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक चेतना व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है.







