Bharat Express DD Free Dish

Bharat Express LIVE news

दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में भारत एक्सप्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम बज़्म-ए-शफात में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिस्सा लिया. उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और भारत एक्सप्रेस के सीएमडी श्री उपेंद्र राय भी मौजूद रहे. दीप प्रज्वलन के बाद भारत एक्सप्रेस के सीएमडी श्री उपेंद्र राय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली के विकास और विकास की गति में तेजी को लेकर एक के बाद एक कई सवाल पूछे. वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी सवालों का जवाब दिया. दिल्ली की सीएम ने और क्या कहा आइए आपको पूरा इंटरव्यू दिखाते

दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में भारत एक्सप्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम बज़्म-ए-शफात में दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हिस्सा लिया. उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा और भारत एक्सप्रेस के सीएमडी श्री उपेंद्र राय भी मौजूद रहे. दीप प्रज्वलन के बाद भारत एक्सप्रेस के सीएमडी श्री उपेंद्र राय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली के विकास और विकास की गति में तेजी को लेकर एक के बाद एक कई सवाल पूछे. वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी सवालों का जवाब मुस्कुरा कर दिया.

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद सुर्खियों में आई फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया. इसी दौरान अल-फलाह के चांसलर की गिरफ्तारी पर मौलाना अरशद मदनी ने सवाल उठाया है.

दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ इकाई ने 'ऑपरेशन साइबर हॉक' के तहत 1400 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस 48 घंटे के ऑपरेशन में धोखाधड़ी, फिशिंग और फर्जी ग्राहक सेवा घोटालों का पता चला। जांच में लगभग 1,000 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भी भंडाफोड़ किया और आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी शानू फरार है।

मस्जिद के पास चल रही खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्तियाँ मिलने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। ऐतिहासिक महत्व की इन मूर्तियों को लेकर दो समुदायों के बीच मतभेद उभर आए हैं। प्रशासन ने शांति बनाए रखने और पुरातात्विक तथ्यों की जांच के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। पूरा मामला अब जाँच के तहत है और अधिकारी लोगों से अफवाहों से बचने की अपील कर रहे हैं।

निठारी कांड में सुरेंद्र पंढेर के बाद अब सुरेंद्र कोली भी रिहा हो गया है । ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर 16 बच्चियों की हत्या किसने की थी? सवाल ये भी है कि क्या जांच एजेंसियों ने किसी को बचाने की कोशिश की थी? इस पूरे मामले पर हमारे विशेष संवाददाता देवनाथ ने निठारी पीड़ितों के वकील खालिद ख़ान से बातचीत की । खालिद का बिस्फोटक खुलासा देखिए भारत एक्सप्रेस पर

संविधान की धारा 143 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. ये फैसला देश भर के गर्वनरों के अधिकारों को लेकर था. जिसको लेकर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि हम इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकते. इन सभी मामलों को लेकर हमारे संवाददाता कृष्ण मोहन शर्मा ने पूर्व उपराज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी से खास बातचीच की, देखें ये खास रिपोर्ट।

भारत कल यानी 19 नवंबर को म्यांमार के म्यावाडी के एक स्कैम सेंटर से फंसे भारतीयों को रिहा करवाने के बाद IAF के स्पेशल विमान के जरिए अपने 125 नागरिकों को लेकर थाईलैंड से वापस लाया है. इस ऑपरेशन के बाद से देखा जाए तो मार्च से लेकर पिछले 9 महीने में स्कैम सेंटर से रिहा हुए कुल 1,500 भारतीय नागरिकों को थाईलैंड के जरिए भारत वापस लाया गया है. ये लोग नौकरी के चक्कर में वहां गए और रिक्रूटिंग एजेंट्स के झांसे में फंस गए.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनसुराज पार्टी को शून्य सीटें मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली है. प्रायश्चित के तौर पर प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि वह पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम में एक दिन का मौन उपवास रखेंगे.

बिहार की राजनीति में इतिहास रचने वाले नीतीश कुमार अब 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की ओर बढ़ रहे हैं।नीतीश कुमार अब तक 9 बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जिनमें 2000 में केवल सात दिन का छोटा कार्यकाल भी शामिल है। बिहार की राजनीति में इतिहास रचने वाले नीतीश कुमार अब 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की ओर बढ़ रहे हैं।