Al-Falah University Controversy : ‘मुसलमान अपाहिज हो गया…’, मौलाना के बयान पर बवाल
दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद सुर्खियों में आई फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया. इसी दौरान अल-फलाह के चांसलर की गिरफ्तारी पर मौलाना अरशद मदनी ने सवाल उठाया है.
Voters को ये क्या कह गए Ajit Pawar, ‘आपने मुझे रिजेक्ट किया तो मैं भी…’
Voters को ये क्या कह गए Ajit Pawar, 'आपने मुझे रिजेक्ट किया तो मैं भी...'
Train में Maggi और Tea बनाना पड़ा भारी,Railway ने दिया ये कैसा आदेश?
ट्रेन में सफर कर रही एक महिला ने AC कोच में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट में इलेक्ट्रिक केतली लगाकर मैगी बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वहीं इस वीडियो पर सेंट्रल रेलवे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. रेलवे ने पुष्टि की है कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू हो गई है.
Cyber Fraud: Delhi Police ने चलाया ऑपरेशन, 48 घंटे में हुए 1400 लोग गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ इकाई ने 'ऑपरेशन साइबर हॉक' के तहत 1400 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस 48 घंटे के ऑपरेशन में धोखाधड़ी, फिशिंग और फर्जी ग्राहक सेवा घोटालों का पता चला। जांच में लगभग 1,000 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भी भंडाफोड़ किया और आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी शानू फरार है।
मस्जिद के पास खुदाई में निकली प्राचीन मूर्तियाँ,अब दो पक्ष आमने-सामने
मस्जिद के पास चल रही खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्तियाँ मिलने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। ऐतिहासिक महत्व की इन मूर्तियों को लेकर दो समुदायों के बीच मतभेद उभर आए हैं। प्रशासन ने शांति बनाए रखने और पुरातात्विक तथ्यों की जांच के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। पूरा मामला अब जाँच के तहत है और अधिकारी लोगों से अफवाहों से बचने की अपील कर रहे हैं।
Chhattisgarh के Jageshwar Prasad की ऐसी ईमानदारी 39 साल बाद मिला Justice
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाले 83 वर्षीय जागेश्वर प्रसाद अवधिया की जिंदगी एक झूठे आरोप ने बदल दी. साल 1986 में लगे 100 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप ने उनकी नौकरी,परिवार और सम्मान सब छीन लिया. अब,39 साल बाद हाईकोर्ट ने उन्हें पूरी तरह बरी कर दिया है. लेकिन न्याय मिलने में हुई देरी ने उनके जीवन को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है.अवधिया इस केस से बरी होने के बाद अब सरकार से अपनी बकाया पेंशन और आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं, ताकि अपने जीवन के बचे हुए दिन सुकून से गुजार सकें.
United Nation को लेकर वैश्विक देशों में तकरार, India ने भी उठाया सवाल?
विश्व राजनीति की अशांत मिट्टी पर खड़े संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का नैतिक व संस्थागत आधार आज पहले से कहीं अधिक प्रश्नों से घिरा है। जब युद्ध बढ़ते जा रहे हैं, तब शांति का सबसे बड़ा संरक्षक स्वयं अपनी भूमिका सिद्ध करने में असफल दिख रहा है.संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1945-आधारित संरचना आज की बहुध्रुवीय और संघर्षग्रस्त दुनिया में शांति बनाए रखने में सक्षम नहीं रह गई है.वीटो शक्ति का राजनीतिक दुरुपयोग, अप्रतिनिधिक सदस्यता, कमजोर राजनीतिक निरंतरता, असंगठित शांति अभियानों और बड़े मानवीय संकटों पर निष्क्रियता ने UNSC को कठघरे में खड़ा कर दिया है.
Nithari Case का असली कातिल कौन, सुरेंद्र कोली की रिहाई के बाद फिर गरमाया मामला |
निठारी कांड में सुरेंद्र पंढेर के बाद अब सुरेंद्र कोली भी रिहा हो गया है । ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर 16 बच्चियों की हत्या किसने की थी? सवाल ये भी है कि क्या जांच एजेंसियों ने किसी को बचाने की कोशिश की थी? इस पूरे मामले पर हमारे विशेष संवाददाता देवनाथ ने निठारी पीड़ितों के वकील खालिद ख़ान से बातचीत की । खालिद का बिस्फोटक खुलासा देखिए भारत एक्सप्रेस पर
Traffic Month Varansi में पुलिस कमीश्नर शिव हरी मीणा ने बांटे Helmet, लोगों को किया जागरूक
यातायात माह 2025 के तहत पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीना के नेतृत्व में वाराणसी के पुलिस लाइन चौराहे पर हेलमेट वितरण किया गया.अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना ने बिना हेलमेट लगाए जा रहे परिवार को हेलमेट दिया और परिवार के बच्चे से ही उनके पिता को हेलमेट पहनवाया और बच्चे से शपथ दिलाई कि पापा बिना हेलमेट पहने आप बाइक लेकर घर से बाहर नहीं निकलेंगे. हेलमेट वितरित में एडीसीपी ट्रैफिक एसीपी ट्रैफिक सहित पुलिस ट्रैफिक और पुलिस के जवान मौजूद रहे.
India Constitution की धारा 143 को लेकर Supreme Court का बड़ा फैसला,जानें क्या आया?
संविधान की धारा 143 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. ये फैसला देश भर के गर्वनरों के अधिकारों को लेकर था. जिसको लेकर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि हम इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर सकते. इन सभी मामलों को लेकर हमारे संवाददाता कृष्ण मोहन शर्मा ने पूर्व उपराज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी से खास बातचीच की, देखें ये खास रिपोर्ट।







