दो साल में भारत-यूएई द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होकर 83.7 अरब डॉलर पर पहुंचा, CEPA को पूरे हुए 3 साल
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार (18 फरवरी) को भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के तीन सफल वर्ष पूरे होने पर बताया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2020-21 के 43.3 अरब डॉलर से लगभग दोगुना होकर 2023-24 में 83.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया.





