Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bhima Koregaon

सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र गाडलिंग की जमानत याचिका पर ट्रायल में हो रही देरी पर चिंता जताई. कोर्ट ने महाराष्ट्र पुलिस से पूछा कि बिना ट्रायल किसी व्यक्ति को कितने वर्षों तक हिरासत में रखा जा सकता है.

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में 85 वर्षीय कवि वरवरा राव की मेडिकल आधार पर जमानत शर्तों में ढील की मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उन्हें ग्रेटर मुंबई क्षेत्र से बाहर जाने के लिए ट्रायल कोर्ट से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक होगा.

सुप्रीम कोर्ट 17 सितंबर को एल्गार परिषद-माओवादी मामले में गिरफ्तार दलित अधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता सुरेंद्र गाडलिंग की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. पहले सुनवाई एएसजी एसवी राजू की मांग पर टाल दी गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तार यलगार परिषद कार्यकर्ता ज्योति जगताप, सुरेंद्र गाडलिंग और महेश राउत की जमानत याचिका पर सुनवाई अगली तारीख तक टाल दी.

Latest