बिहार के सहरसा में ‘जहरीला’ हुआ निवाला; स्कूल के मिड-डे मील से 250 बच्चों की बिगड़ी तबीयत
बिहार के सहरसा जिले के बलुआहा स्कूल में मिड-डे मील खाने से 250 से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. खाने में सांप का बच्चा मिलने की खबर से बच्चों में दहशत फैल गई, जिसके बाद उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई.
बिहार के नालंदा में मिड-डे मील खाने से 60 बच्चे बीमार, पीड़ित छात्रों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया
जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) राजकुमार ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि समस्या खराब भोजन की गुणवत्ता या तैयारी में लापरवाही की वजह से हुई है. शिक्षा विभाग ने आश्वासन दिया है कि भोजन की तैयारी और वितरण में लापरवाही को खत्म करने के लिए निगरानी प्रक्रियाओं को कड़ा किया जाएगा.





