Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar Tourism

GRAND Virat Ramayan TEMPLE In Bihar: बिहार में दुनिया का सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर बन रहा है. 18 शिखरों और 210 टन वजनी महाकाय शिवलिंग के साथ यहां इतिहास रच जाएगा. जानिए इस मंदिर के बारे में.

महिशी के उग्रतारा मंदिर में मकर संक्रांति का पर्व अनोखे ढंग से मनाया जाता है. तंत्र साधना के इस बड़े केंद्र में आधी रात को सामिष-निरामिष व्यंजनों का भोग लगता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहाँ दर्शन मात्र से काले जादू का प्रभाव खत्म हो जाता है.

बिहार के बक्सर जिले में पंचकोशी परिक्रमा मेले की शुरुआत हो चुकी है। यह पांच दिवसीय आस्था यात्रा त्रेता युग की उस परंपरा को जीवित रखती है, जब भगवान राम ने ताड़का वध के बाद नारी हत्या दोष से मुक्ति के लिए पांच ऋषियों के आश्रमों की यात्रा की थी। अहिरौली, नादांव, भभुअर, नुआव और चरित्रवन जैसे पवित्र स्थलों पर भगवान राम ने पुआ-पकवान से लेकर लिट्टी-चोखा तक का भोग लगाया था। आज भी यह परिक्रमा हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होती है। देखिए बक्सर की इस भक्ति और परंपरा से जुड़ी हमारी खास रिपोर्ट...

बक्सर जिले के अहिरौली गाँव में स्थित अहिल्याधाम अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि जिन महिलाओं को संतान सुख नहीं मिलता, वे यहां आकर माता अहिल्या से मनौती मांगती हैं कि अगर उनकी गोद भरेगी तो वे अपने आँचल पर नृत्य कराएंगी। माता की कृपा से जब उनकी इच्छा पूरी होती है तो नर्तक बच्चे को गोद में लेकर मां के आँचल पर नृत्य करते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी आस्था और चमत्कार का जीवंत उदाहरण बनी हुई है।

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी आज बिहार को बड़ी सौगात देने वाले हैं. जिसमें गंगा नदी पर बना देश का पहला सबसे चौड़ा छह लेन पुल भी शामिल है. यह पुल मोकामा के औटा से बेगूसराय के सिमरिया के बीच गंगा नदी पर बनाया गया है.