Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नेपाल में BIMSTEC कृषि मंत्रियों की मीटिंग में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शामिल होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल

इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य बिम्सटेक देशों के बीच चल रहे कृषि सहयोग को और मजबूत करना है. विभिन्न सत्रों के दौरान भारत सहित अन्य सदस्य देशों के कृषि मंत्री, कृषि क्षेत्र में चल रहे सहयोगात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे.

बिम्सटेक (BIMSTEC- Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) कृषि मंत्रियों की तीसरी मीटिंग 9 अप्रैल 2025 को नेपाल में आयोजित की जा रही है. इसमें भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और थाईलैंड के कृषि मंत्रियों की भागीदारी होगी. इसमें शामिल होने वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे.

इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य बिम्सटेक देशों के बीच चल रहे कृषि सहयोग को और मजबूत करना है. विभिन्न सत्रों के दौरान भारत सहित अन्य सदस्य देशों के कृषि मंत्री, कृषि क्षेत्र में चल रहे सहयोगात्मक कार्यों की समीक्षा करेंगे. साथ ही, इन सदस्य देशों के क्षेत्र के करोड़ों किसानों को लाभान्वित करने के लिए नई और लेटेस्ट तकनीकों को बढ़ावा देने तथा अपनी-अपनी सफलता की कहानियों के आदान-प्रदान के लिए आगे के दिशा-निर्देश निर्धारित करेंगे.

भारतीय प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत प्रस्तुत की गई मजबूत वैज्ञानिक उपलब्धियों और प्रमुख नीतिगत पहलों को जाहिर करेगी. इससे भारत को बिम्सटेक क्षेत्र में एक मजबूत नेतृत्व की स्थिति में रखा जाएगा और हमारे “एक्ट ईस्ट” और “पड़ोसी पहले” पॉलिसी के महत्व को भी उजागर किया जाएगा. बैठक की मेज़बानी नेपाल सरकार कर रही है.

प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात करेंगे शिवराज सिंह

नेपाल प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से मुलाकात करेंगे. साथ ही, नेपाल के कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री रामनाथ अधिकारी के साथ शिवराज सिंह की बैठक होगी और इस दौरान, कृषि क्षेत्र में सहयोग पर भारत और नेपाल सरकारों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. इसके अलावा शिवराज सिंह, भूटान के कृषि एवं पशुधन मंत्री यूंटेन फुंटशो के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे. साथ ही, कृषि क्षेत्र में भारत और बिम्सटेक मंच के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए बिम्सटेक के महासचिव इंद्रमणि पांडे से भी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की बैठक होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital