Jharkhand News: Jharkhand BJP अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया तेज
झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया धीरे-धीरे स्पष्ट होती नजर आ रही है। जिलों में रायशुमारी पूरी होने के बाद संभावित नामों की सूची लेकर केंद्रीय नेता दिल्ली रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चयन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पूरे घटनाक्रम को लेकर भारत एक्सप्रेस के संवाददाता मधुकर आनंद ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर बावरी से बातचीत की, जिसमें संगठनात्मक तैयारियों और अध्यक्ष चयन को लेकर अहम संकेत मिले।







