Bharat Express DD Free Dish

BJP vs Congress Assam

असम चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। सभी प्रमुख पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने चुनावी तस्वीर को लेकर नई बहस छेड़ दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार मुकाबला कड़ा जरूर है, लेकिन ज़मीनी माहौल और जनसमर्थन के संकेत काफी कुछ साफ कर रहे हैं. देखिए इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता अतुल यादव की राज्यसभा सांसद अशोक सिंह से ये खास बातचीत।

असम की राजनीति में आज एक बड़ा मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। हिमंता का दावा है कि कांग्रेस पाकिस्तान की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कर रही है। आखिर क्या है इन दस्तावेजों का सच? हिमंता ने और क्या-क्या सबूत पेश किए? जानने के लिए देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट।