Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP

लोकसभा चुनाव के अगले चरण में झारखंड में मतदान होना है. इसलिए वहां गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के लिए यूपी से डॉ. राजेश्वर सिंह जनसंपर्क करने पहुंचे. जानिए वहां उन्होंने अपने संबोधन में क्या-क्या बातें कहीं.

Lok Sabha Elections-2024: अभिनेता पवन सिंह को भाजपा ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. इसके बाद वे काराकाट क्षेत्र से बतौर निर्दलीय मैदान में उतरे थे.

यूपी के आजमगढ़ में एक चुनावी रैली के दौरान सपा नेता डिंपल यादव ने कहा कि आज युवा रोजगार पाने के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है और आर्थिक रूप से देश कमजोर हुआ है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद चुनाव आयोग ने अभिजीत गंगोपाध्याय की कड़ी निंदा की और उन्हें 24 घंटे के लिए सभी प्रचार अभियानों से प्रतिबंधित कर दिया.

यह कार्यक्रम महिलाओं द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इसमें डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षिकाएं, एनजीओ संचालित करने वाली बहनें शामिल होंगी. कार्यक्रम में करीब 25 हजार महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है.

कांग्रेस पर मुसलमानों के प्रति तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भाई-भतीजावाद और आतंकवाद का बोलबाला रहा. अब इन लोगों ने ‘इंडी’ गठबंधन बना लिया है.

पीएम मोदी अपने चुनावी कार्यक्रम के तहत आज पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर पहुंचे. उन्होंने जहां-जहां रोड शो किया, वहीं लोगों ने उनका नाम ले-लेकर नारे लगाए. तस्वीरें में देखिए कैसे जनसैलाब उमड़ा.

अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब कोई व्यक्ति जेल में जाता है न, उसकी बुद्धि पलट जाती है और ऐसे ही ‘आप’ के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की बुद्धि भी भ्रम में पड़ गई है.

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में वि​पक्ष के इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से कहा कि आपके एक वोट की शक्ति ने भव्य राम मंदिर के लिए 500 साल पुराने लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले कि 4 जून को रायबरेली के सबसे गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी. हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और उसके बैंक अकाउंट में एक लाख रुपए चले जाएंगे.