Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BJP

बीजेपी कार्यकर्ताओं में दीप्ति माहेश्वरी की टिकट को लेकर आक्रोश दिखाई पड़ रहा है. राजसमंद भाजपा के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की है.

नीतीश के इस बयान के बाद राज्य के साथ-साथ देश की राजनीति में हंगामा बरपा है. नीतीश ने हालांकि, स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है.

भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. 83 लोगों की सूची में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया जैसे कद्दावर नाम शामिल हैं. बीजेपी की दूसरी सूची में वसुंधरा गुट को खास तरजीह दी गई है. वसुंधरा राजे के करीब 15 लोगों को पार्टी ने टिकट दिया है.

राजा सिंह ने कहा कि उन्हें विश्वास था कि भाजपा उनका निलंबन रद्द कर देगी और उन्हें गोशामहल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने देगी. उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (BRS) या कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की किसी भी संभावना से इनकार कर दिया है.

Madhya Pradesh BJP: आकाश विजयवर्गीय अभी इंदौर 3 सीट से बीजेपी विधायक हैं. उनकी जगह राकेश गोलू शुक्ल को पार्टी ने मैदान में उतारा है. वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने इंदौर-1 से टिकट दिया है.

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा, " हम सभी साथी हैं. छोड़िए न भाई. हम आप अलग हैं क्या? इसे छोड़िए. हमारा दोस्ती कहियो खत्म होगा?

Madhya pradesh News: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस की अगुवाई वाले 'इंडिया' गठबंधन पर खूब तंज कसा. उन्होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि कमलनाथ ने अपने ही इंडी गठबंधन को धोखा दिया, वे भरोसा लायक नहीं हैं.

भाजपा ने अब पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत 18 जातियों तक पहुंचने की रणनीति बनायीं है. इसके लिए सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से दो-दो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का काम किया है.

Rajasthan: सचिन पायलट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमारे (गहलोत) बीच जो प्यार है उसे देखकर बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है.

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। इसे लेकर लोकसभा की एथिक्स कमेटी 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। इसके लिए कमेटी ने निशिकांत दुबे को बुलाया है।