Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

breaking news Iran Khamenei Funeral Pavitra Margherita

ईरान की राजधानी तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए राजकीय शोक समारोह शुरू हो गया है. ग्रैंड मोसाल्ला में आयोजित इस समारोह में दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेता और उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने श्रद्धांजलि अर्पित की. ईरान ने अंतिम यात्रा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने का अनुमान है. अंतिम संस्कार कार्यक्रम के बाद पार्थिव शरीर को विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.