Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BSF

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में देश के बॉर्डर क्षेत्रों में प्रवास करेंगे और सुरक्षा संबंधी बैठकों में हिस्सा लेंगे.

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पीएम मोदी की तारीफ पर कहा कि पीएम मोदी की तारीफ करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पीएम मोदी की कार्यक्षमता की प्रशंसा की है.

BSF की पहली पूर्ण-महिला माउंटेनियरिंग टीम ने ‘मिशन वंदे मातरम’ के तहत माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया. गृह मंत्री अमित शाह ने महिला जवानों की बहादुरी को भारत की ‘नारी शक्ति’ का प्रतीक बताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के बोबिया बीओपी का दौरा कर बीएसएफ जवानों के साहस और समर्पण को सलाम किया और कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा, राजनीतिक संवाद, सीमा हालात का जायजा और नक्सल विरोधी अभियानों पर अहम बैठकों की अध्यक्षता करेंगे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 फरवरी से तीन दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. इस दौरान वे सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और स्थानीय नेताओं से बातचीत करेंगे.

Republic Day Security Measures: गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है. एक धुसपैठिया मार गिराया गया है, बताया जा रहा है कि वह लाहौर का रहने वाला था. पढ़ें पूरी खबर

BSF के सीनियर अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद 72 से अधिक आतंकी लॉन्चपैड पाकिस्तान के अंदरूनी क्षेत्र (Depth Area)  में शिफ्ट कर दिए गए हैं.

ग्वालियर के टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। यहां पहली बार महिला ड्रोन स्क्वाड्रन को ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसे नाम दिया गया है — ‘दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन’। सीमा सुरक्षा में महिला शक्ति और तकनीकी दक्षता का संगम अब बॉर्डर पर दुर्गा वाहिनी संभालेगी अपने हाथों में सुरक्षा की कमान। ग्वालियर के टेकनपुर स्थित BSF अकादमी में महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी (IPS) की प्रेरणा से यह पहल शुरू की गई है। यहाँ स्कूल ऑफ ड्रोन वॉरफेयर (SDLW) में महिला जवानों को उन्नत ड्रोन ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है। महिला जवानों का यह विशेष दल “दुर्गा ड्रोन स्क्वाड्रन” कहलाएगा, जो तकनीक के ज़रिए सीमाओं की निगरानी को नई दिशा देगा..

BSF jawans Jai Hind Diwali: पंजाब के गुरदासपुर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रविवार शाम को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर बीएसएफ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) जसविंदर कुमार बिरदी और विभिन्न बटालियनों के कमांडेंट जवानों के साथ शामिल हुए.