Bharat Express DD Free Dish

चेतावनी दी, नहीं माना… फिर गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट; BSF ने की बड़ी साजिश नाकाम

Republic Day Security Measures: गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है. एक धुसपैठिया मार गिराया गया है, बताया जा रहा है कि वह लाहौर का रहने वाला था. पढ़ें पूरी खबर

BSF Samba Sector operation

Republic Day Security Measures: सांबा/जम्मू: पूरा देश जब 77वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) के जश्न में डूबा था, तब सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जांबाज एक बड़ी साजिश को नाकाम कर रहे थे. जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर (Samba Sector) में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को विफल कर दिया है. रामगढ़ इलाके में मुस्तैद जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. मारे गए घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तान के लाहौर निवासी के रूप में हुई है.

घटना रविवार देर रात और सोमवार तड़के के बीच की है. रामगढ़ सेक्टर के माजरा पोस्ट (Majra Post) के पास घने अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर एक शख्स भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था.

BSF के एक्शन का हाइलाइट्स

  • थर्मल इमेजिंग और सर्विलांस के जरिए जवानों ने उसकी संदिग्ध हरकत देख ली.
  • जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन उसने इसे अनसुना कर दिया और फेंसिंग की तरफ बढ़ता रहा.
  • खतरा भांपते हुए BSF जवानों ने फायरिंग खोल दी, जिसमें घुसपैठिया मौके पर ही ढेर हो गया.

शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

सुबह होते ही बीएसएफ ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया और शव को अपने कब्जे में ले लिया. सूत्रों के मुताबिक, मारे गए घुसपैठिए के पास से कुछ दस्तावेज या पहचान के सबूत मिले हैं, जिनसे पता चला है कि वह लाहौर (पाकिस्तान) का रहने वाला था. शव को पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: भारत एक्सप्रेस के प्रांगण में मना गणतंत्र दिवस का उत्सव, फहराया गया तिरंगा, CMD उपेन्द्र राय ने दी बधाई

बड़ी साजिश नाकाम

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एलओसी (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर पहले से ही ‘हाई अलर्ट’ था. सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट था कि आतंकी या घुसपैठिए इस राष्ट्रीय पर्व पर खलल डालने की कोशिश कर सकते हैं. बीएसएफ की इस त्वरित कार्रवाई ने संभावित खतरे को टाल दिया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है और सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read