“वतन पर मर मिटने को हैं तैयार…” चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स में पंजीकरण के लिए युवाओं का उमड़ा सैलाब
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नागरिकों में एकता और राष्ट्रवाद का गज़ब का जज़्बा देखने मिल रहा है. नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों (Civil Defence Volunteer) के लिए एक घोषणा के बाद चंडीगढ़ में बड़ी संख्या में युवा भर्ती के लिए जमा हो गए.





