Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Chenab bridge

उत्तर रेलवे के कटरा-बनिहाल रेलखंड पर एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला है. दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज पर वंदे भारत एक्सप्रेस ने पहली बार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफलतापूर्वक दौड़ लगाकर नया मील का पत्थर हासिल किया है.

वंदे भारत ट्रेन की बढ़ती मांग को देखते हुए अब इसके कोच 8 से बढ़ाकर 20 कर दिया गया हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 30 अप्रैल को इस विस्तारित सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे और अंजी व चेनाब ब्रिज का निरीक्षण भी करेंगे.

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना, देश की सबसे कठिन रेलवे परियोजनाओं में से एक, अब पूरी हो चुकी है. यह 272 किलोमीटर लंबी रेल लाइन जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों को जोड़ती है और इसमें चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल भी शामिल है.

चिनाब ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज है, भूकंपीय क्षेत्र पांच में स्थित है. यह ब्रिज दो पहाड़ों के बीच बना है, जहां तेज हवाओं की वजह से विंड टनल फिनोमेना देखा जाता है.

उधमपुर श्रीनगर बारामूला रेल लिंक परियोजना पूरी होने वाली है, इसलिए भारतीय रेल कश्मीर घाटी को बाकी रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के करीब पहुंच रही.