पीएम मोदी ने चिनाब रेलवे ब्रिज का किया उद्घाटन.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज जम्मू-कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर पर हैं, जहां उन्होंने रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने पुल का उद्घाटन करने के बाद कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे पहले पीएम मोदी ने पुल का निरीक्षण किया और इसे बनाने वाले इंजीनियरों और कामगारों से मुलाकात की.
पीएम मोदी ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद पुल पर हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे. जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल अंजी पुल का उद्घाटन किया. इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. अंजी पुल के लोकार्पण के बाद पीएम मोदी ने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
#WATCH | कटरा, जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया।
इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और रेलवे मंत्री अश्विणी वैष्णव भी मौजूद रहे।#kashmirontrack
(सोर्स: DD… pic.twitter.com/QwNpl6Lyqm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2025
दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज
चिनाब ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज है, भूकंपीय क्षेत्र पांच में स्थित है. यह ब्रिज दो पहाड़ों के बीच बना है, जहां तेज हवाओं की वजह से विंड टनल फिनोमेना देखा जाता है. इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए, ब्रिज को 260 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा की गति का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है.
#WATCH | जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले केबल-स्टेड रेल पुल अंजी पुल का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।#KashmirOnTrack
(वीडियो: डीडी) pic.twitter.com/91Bhq05iaV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2025
चिनाब पुल, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज, कश्मीर घाटी को पूरे भारत से हर मौसम में रेल संपर्क प्रदान करेगा और कटरा-श्रीनगर यात्रा का समय कम करेगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



