Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

china news

शंघाई में दोस्ती के भरोसे एक शख्स ने अपने ही करीबी दोस्तों को लाखों रुपये का चूना लगा दिया. आरोपी ने खाली पड़े फ्लैट का ताला बदलवाकर उसे अपना बताकर बेच दिया. बाद में सीसीटीवी फुटेज से पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ.

China Guangxi Blast: चीन के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र गुआंग्शी में हुए एक भीषण विस्फोट में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

China Mining Accident: चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में गैस धमाके से 90 मजदूरों की मौत हो गई. यह हादसा 2009 के बाद सबसे बड़ा खनन हादसा माना जा रहा है.

Chinese Center for Disease Control and Prevention: चीन ने दुनिया की सबसे बड़ी रोग निवारण और नियंत्रण प्रणाली स्थापित की है. जिसमें 1.57 करोड़ स्वास्थ्यकर्मी हैं. जीवन प्रत्याशा 79 वर्ष आंकी गई है, बीमा 1.3 अरब लोगों तक पहुंचाने का दावा किया.

Mount Everest News: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) की हाइट घट सकती है. चीनी पर्वतारोहियों का दावा है कि माउंट एवरेस्ट की हाइट घट गई है. जानें इस नए सर्वेक्षण की पूरी जानकारी, तकनीकी प्रक्रिया और पुराने आंकड़ों से तुलना...

Xisha Imperial Tombs: शीश्या शाही मकबरा, शीश्या राजवंश (1038-1227) के समाधि स्थलों का एक समूह है. जिसे 11वीं से 13वीं शताब्दी के दौरान चीन के तत्कालीन तांगश्यांग लोगों के द्वारा बनाया गया था.

बीजिंग मौसम विभाग ने गुरुवार की सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर एक चेतावनी जारी की है. जिसके अनुसार शहर के अधिकांश क्षेत्रों में प्रति घंटे 30 मिमी से अधिक और 6 घंटे में 50 मिमी से अधिक बारिश हो सकती है.

हाल ही में चीन की सरकारी मीडिया ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैज्ञानिक हाथ में एक बेहद छोटा, मच्छर जैसे दिखने वाला ड्रोन पकड़े नजर आए. ये कोई खिलौना नहीं, बल्कि चीन की अगली जासूसी तकनीक हो सकती है. दावा है कि ये माइक्रो ड्रोन सैन्य अभियानों के साथ-साथ उन मिशनों में भी काम आएंगे जहां बेहद गोपनीयता की जरूरत होती है.

सीएम सरमा ने पाकिस्तान को तथ्यों के साथ जवाब दिया और कहा, "ब्रह्मपुत्र: भारत में बढ़ने वाली नदी. ‘ब्रह्मपुत्र’ के कुल पानी में चीन का 30-35 प्रतिशत योगदान है, जो ज्यादातर हिमनदों के पिघलने और तिब्बत की कम बारिश से होता है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ का तीसरा बम फोड़ दिया है. व्हाइट हाउस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब चीन पर 104 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा.