Bharat Express DD Free Dish

Coal Ministry

G Kishan Reddy On Coal: कोयला मंत्रालय ने पिछले पांच सालों में 12 चरणों में कुल 133 कोयला खदानों की नीलामी की है. सरकार का अनुमान है कि इन खदानों से करीब 41,407 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आएगा और हर साल लगभग 38,710 करोड़ रुपये का राजस्व पैदा होगा.

अप्रैल-मई में मैंगनीज अयस्क का उत्पादन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 0.69 एमएमटी से 1.4% बढ़कर 0.70 एमएमटी हो गया है. बॉक्साइट का उत्पादन 0.9% बढ़कर 4.73 एमएमटी हो गया.

कोयला मंत्रालय के अनुसार, 24 दिसंबर तक क्यूमलेटिव कोयला उत्पादन में भी शानदार वृद्धि देखी गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 726.29 मिलियन टन तक पहुंच गया, जबकि यह वित्त वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के दौरान 684.45 मिलियन टन था, जो 6.11 की वृद्धि दर्शाता है.

कोयला मंत्रालय ने मिशन कोकिंग कोल के तहत 2030 तक घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन को 140 मिलियन टन तक ले जाने का लक्ष्य रखा है. वित्त वर्ष 2023-24 में 66.821 एमटी कोयला उत्पादन हुआ, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 77 एमटी का लक्ष्य रखा गया है.