गोल्ड कोस्ट से बर्मिंघम और अब ग्लासगो…,कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चानू ने देश को दिलाया पहला गोल्ड
CWG Glasgow 2026: ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने रविवार को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टिंग के इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय लिखा. चानू ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग का खिताब जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक पूरी कर ली.





