Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Defence Cooperation

भारत और जापान ने रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने पर जोर दिया है. जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी, हिंद-प्रशांत में शांति और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आगामी भारत दौरे से पहले राजधानी नई दिल्ली में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.ये दौरा दोनों देशों के बीच सामरिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस दौरे को लेकर हो रही तैयारियों को लेकर देखें हमारे संवाददाता कृष्णमोहन शर्मा की ये खास रिपोर्ट।

भारत और सिंगापुर के बीच जोधपुर में आयोजित सैन्य अभ्यास ‘बोल्ड कुरुक्षेत्र’ का 14वां संस्करण सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. एक सप्ताह तक चले इस अभ्यास में संयुक्त रणनीति, तकनीकी प्रदर्शन और युद्धक तैयारी पर जोर दिया गया.

भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन थाईलैंड के सताहिप बंदरगाह पहुंचा, जहां रॉयल थाई नेवी के साथ संयुक्त अभ्यास और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा. यह दौरा 'सागर' नीति के तहत समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को सशक्त करेगा.