राघव चड्ढा पहुंचे हाईकोर्ट, सरकारी बंगला आवंटन मामले में याचिका पर सुनवाई से जस्टिस रेखा पल्ली ने खुद को अलग किया
राघव चड्ढा ने निचली अदालत के उस फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें कहा गया था कि उनके पास पंडारा रोड़ में सरकारी टाइप 7 बंगले पर कब्जा जारी रखने का कोई अधिकार नहीं है.
1984 सिख विरोधी दंगों में सज्जन कुमार के खिलाफ फैसला 8 जनवरी को, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा
राऊज एवेन्यू कोर्ट 1984 सिख विरोधी दंगों के सरस्वती विहार मामले में आरोपी सज्जन कुमार के खिलाफ 8 जनवरी को फैसला सुनाएगा. इस दंगे में जसवंत सिंह और उनके बेटे की हत्या हुई थी.
होटल-रेस्तरां सेवा शुल्क विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
दिल्ली हाईकोर्ट ने होटल और रेस्तरां में सेवा शुल्क वसूलने के मामले में सीसीपीए के दिशा-निर्देशों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा है. होटल संगठनों ने इसे अवैध रोक बताया, जबकि केंद्र सरकार ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का हनन करार दिया.
दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सार्वजनिक सुविधाएं सुनिश्चित करें: HC ने दिल्ली सरकार को दिए निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिव्यागों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए फुट ओवरब्रिज तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को गहराई से विचार करने को कहा है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने कतर में कैद भारतीय नागरिक के लिए विदेश मंत्रालय और दूतावास को जारी किया नोटिस, काउंसलर एक्सेस पर मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने कतर में कैद भारतीय नागरिक मुहम्मद कयालवक्कथ बावा के लिए काउंसलर एक्सेस की सुविधा और कानूनी सहायता मुहैया कराने की याचिका पर विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को नोटिस जारी किया. बावा को चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराकर 12 साल की सजा दी गई थी.
सहमति से शादी या जबरन? महिला के विरोधाभासी बयान पर दिल्ली HC ने दिया व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश
यह मामला तब सामने आया जब पति ने अपनी पत्नी को पेश करने की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिसमें दावा किया गया कि उसे उसके माता-पिता ले गए हैं और 24 अक्टूबर से उसका पता नहीं चल रहा है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू न किए जाने पर जताई चिंता
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जवाब देने का एक और मौका दिया है, इस मामले में 13 जनवरी को अगली सुनवाई होगी.
दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, CAG की रिपोर्ट विधानसभा के समक्ष रखने के लिए LG को भेजा
सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के स्थाई वकील ने स्पष्ट किया कि उनके पास इस बारे में औपचारिक लिखित निर्देश नहीं हैं और उन्होंने मामले में हुए घटनाक्रम को रिकॉर्ड में रखने के लिए समय मांगा.
दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न की जांच की याचिका को किया खारिज, साक्ष्य के अभाव का दिया हवाला
दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न की जांच की मांग वाली जनहित याचिका को ठुकरा दिया, यह कहते हुए कि याचिका अनुमानों और पर्याप्त साक्ष्यों के अभाव में आधारित थी. अदालत ने पीड़ित पक्ष की शिकायत के बिना जांच का आदेश देने से इनकार कर दिया.
अलकायदा: लादेन ने जिस आतंकी संगठन की नींव रखी, उससे जुड़े 11 आरोपी हिरासत में; दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला
अलकायदा की शाखा AQIS का लक्ष्य भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देना और मुस्लिम समुदाय को "कट्टर इस्लाम" के रास्ते पर चलने के लिए उकसाना है.







