Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील सुमित गहलोत की दलीलों को स्वीकार करते हुए जस्टिस विकास महाजन ने राहत देते हुए कहा कि परिस्थितियों और याचिकाकर्ता के दिल्ली निवास को देखते हुए अगली सुनवाई तक ट्रांजिट अग्रिम जमानत प्रदान किया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपीयों को जमानत दे दी है. जिसमें कहा गया है कि मामले में जिन दो चश्मदीदों से पूछताछ की गई उन्होंने अभियोजन पक्ष के बयान का समर्थन नहीं किया.

दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस विभु बाखरू एवं जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने सरकार से कहा कि वह प्राधिकरण की शेष रिक्तियों को जल्द भरे.

कोर्ट ने कहा कि इस कोर्ट द्वारा अपने पुनरीक्षण क्षेत्राधिकार में आरोप पर ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द करके अभियुक्त को बरी करने का कोई भी निर्णय, उस चरण में जब ट्रायल चल रहा हो, अगर मलिक के खिलाफ कोई मामला अभी खत्म होने वाला है, तो यह निराधार होगा.

13 मार्च 2020 को निचली अदालत ने कुलदीप सिंह सेंगर को बलात्कार पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में 10 साल की कठोर सजा और 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था.

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राधव चड्ढा द्वारा सरकारी बंगला आवंटन मामले में दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 20 दिसंबर को सुनवाई करेगा.

अदालत ने कहा कि विदेश यात्रा का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार का एक महत्वपूर्ण पहलू है. दिनेश अरोड़ा को पहले विदेश यात्रा की अनुमति दी गई थी और उन्होंने अदालत द्वारा लगाई गई शर्तों का पालन किया.

दालत ने साथ ही दक्षिण वन प्रभाग के उप वन संरक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया कि कैसे DPTA के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए बिना उचित निरीक्षण या कारण बताए पेड़ों की छंटाई की अनुमति दी गई.

अदालत ने कहा कि मकान मालिक को ही अपनी संपत्ति के उपयोग के बारे में निर्णय लेने का अधिकार है, क्योंकि वह अपनी आवश्यकताओं को सबसे बेहतर ढंग से समझता है.

अदालत दिल्ली पुलिस की उस याचिका पर विचार कर रही है, जिसमें सभी आरोपियों के मामले को द्वारका की निचली अदालत से राउज एवेन्यू की विशेष एमपी/एमएलए अदालत में स्थानांतरित करने की मांग की गई है.