दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनावी चंदे की जांच की मांग वाली याचिका पर CBI से रुख स्पष्ट करने को कहा
कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिका सही भावना से दाखिल की गई नहीं लगती है. यह ऐसी जांच का अनुरोध करती है जो मामले से संबंधित नहीं है. उसने कहा कि आप चंदा देने के एवज में लाभ पहुंचाए जाने के आधार पर मामला खड़े कर रहे हैं.
ओल्ड राजेन्द्र नगर के RAU IAS स्टडी सर्कल मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कोचिंग सेंटर के सीईओ को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
याचिका कर्ता के वकील ने कहा था कि राजेंद्र नगर में बेसमेंट में कई लाइब्रेरी चल रही हैं. लेकिन एमसीडी की तरफ से कोई कार्रवाई नही की गई है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की सजा चिकित्सा आधार पर निलंबित की, 20 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को चिकित्सा आधार पर निलंबित कर दिया है और 20 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई तय की है. सेंगर उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में 10 साल की सजा काट रहे हैं.
अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामला: आरोपी क्रिश्चयन मिशेल की जमानत याचिका का ED ने किया विरोध, 10 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में आरोपी क्रिश्चयन मिशेल की जमानत याचिका ईडी ने विरोध किया है, और दिल्ली हाईकोर्ट ने आगे की सुनवाई 10 जनवरी को तय की है. ईडी का कहना है कि मिशेल के भागने का खतरा है और आरोपों की गंभीरता के कारण जमानत नहीं दी जानी चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज की, आईपीएस गुरजिंदर पाल सिंह की सेवा बहाली का रास्ता साफ
छत्तीसगढ़ के आईपीएस गुरजिंदर पाल सिंह की अनिवार्य सेवानिवृति को रद्द करने के मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर केंद्र सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
दिल्ली बार काउंसिल के उपाध्यक्ष संजीव नसियार की LLB डिग्री की प्रामाणिकता को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
दिल्ली हाईकोर्ट ने बार काउंसिल के उपाध्यक्ष पद से संजीव नसियार के निलंबन के बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के निर्देश पर रोक लगा दी है. नसियार आम आदमी पार्टी (आप) के लीगल सेल के अध्यक्ष भी हैं.
Delhi Riot: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी देवांगना कलिता मामले में पुलिस को केस डायरी को संरक्षित करने का दिया निर्देश
जस्टिस जसमीत सिंह ने कलिता की याचिका पर यह निर्देश दिया, जिसमें दिल्ली पुलिस को केस डायरी के पुनर्निर्माण और संरक्षण के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘स्त्री 2’ और ‘औरो में कहां दम था’ को दृष्टिबाधितों के लिए सुलभ बनाने पर मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने दृष्टिबाधितों के लिए ‘स्त्री 2’ और ‘औरो में कहां दम था’ फिल्मों को सुलभ बनाने के मामले में निर्माताओं और अमेजन से जवाब मांगा है. याचिकाकर्ताओं ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत सामग्री को ऑडियो विवरण और कैप्शन के माध्यम से सुलभ बनाने की मांग की है.
Pushpa 2 फिल्म पर उठे सवाल: दिव्यागों के मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोडक्शन हाउस से मांगा जवाब
साउथ इंडियन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 ने रिलीज के दो दिनों में दुनियाभर में करीब 415 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इस बीच उसके प्रोडक्शन हाउस से अदालत में सवाल किए गए हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने पोक्सो आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, नाबालिगों के शोषण पर जताई सख्त नाराजगी
दिल्ली हाईकोर्ट ने पोक्सो मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि गंभीर आरोपों और नाबालिगों के शोषण में तकनीक के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त संदेश देना आवश्यक है. कोर्ट ने जांच में बाधा की संभावना को देखते हुए जमानत से इनकार किया.







