Bharat Express DD Free Dish

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने यह भी साफ किया है कि केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पहले ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है. ऐसे में मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है.

मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत के 30 अप्रैल के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया है, जिसमें उन्हें ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत देने से इनकार कर दिया गया था.

भगवान हनुमान के मंदिर वाली एक निजी भूमि पर कब्जे के संबंध में दाखिल याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट ने अपीलकर्ता पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है.

दिल्ली हाइकोर्ट ने 20 वर्षीय अविवाहित महिला को 27 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने यह निर्देश राजधानी की अनधिकृत निर्माण से संबंधित एक याचिका पर दिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकारी योजना विकसित भारत संकल्प यात्रा में विकसित भारत शब्द का इस्तेमाल किए जाने पर सवाल किया कि उसमें क्या गलत है. अक्सर ऐसे नारे सभी राजनीतिक दल इस्तेमाल करते हैं.

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत पीएस अरोड़ा की पीठ ने अधिकारियों से इस कार्य में देरी का कारण पूछा, जबकि सरकार ही किताबों के प्रकाशन और वितरण पर पैसा खर्च कर रही थी. ऐसा क्यों हो रहा है? जब आप पैसा खर्च कर रहे हैं, किताबें बांट रहे हैं तो देर से क्यों बांटेंगे.

दिल्ली हाईकोर्ट ने साल 2021 में एक 16 वर्षीय लड़की का अपहरण और यौन उत्पीड़न करने के साथ उसे वेश्यावृत्ति में ढकेलने के आरोपी बेटे की मदद करने वाली महिला को जमानत देने से इनकार करते हुए ये टिप्पणी की.

फरलो के एक मामले में आज हाईकोर्ट की जज ने अहम टिप्पणी की. उन्होंने कहा— अदालतों को जेल की कोठरियों के एकांत कैदी के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने को सुनिश्चित करने के लिए थोड़ा दयालु होना चाहिए.

कोर्ट ने कहा कि आज के इलेक्ट्रानिक युग में इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध है. उसे एक्सेस करना और डाउनलोड करना यह मानने के लिए पर्याप्त नहीं होगा कि आरोपी ने खुद को आईएसआईएस से जोड़ लिया है.