Delhi High Court ने हवाई किराये की सीमा तय करने की मांग वाली याचिकाओं पर निर्देश देने से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिकाओं में देश भर में हवाई किराये की सीमा निर्धारित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी ताकि एयरलाइन कंपनियों द्वारा ग्राहकों से मनमाने ढंग से लूट न की जा सके.
दिल्ली हाईकोर्ट ने AAP कार्यालय के लिए जमीन आवंटित करने के मामले में केंद्र से रुख स्पष्ट करने को कहा
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के वकील से कहा कि वह इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारी से बात करें और उसकी जानकारी दें. उन्होंने यह कहते हुए सुनवाई 15 मई के लिए स्थगित कर दिया.
दिल्ली हाईकोर्ट ने UIDAI को जाली आधार कार्ड से संबंधित जानकारी दिल्ली पुलिस को साझा करने का दिया निर्देश
दिल्ली हाइकोर्ट ने UIDAI को निर्देश दिया है कि वह नकली मुद्रा नोटों की आपूर्ति के आरोपी एक व्यक्ति से बरामद जाली आधार कार्ड से संबंधित सभी जानकारी दिल्ली पुलिस को प्रदान करे, ताकि इसे आधार डेटा बैंक से सत्यापित किया जा सके.
दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा
ईडी ने हाईकोर्ट को बताया कि आप को कथित उत्पाद शुल्क नीति घोटाले में आरोपी बनाया जा रहा है. इसके अलावा पूरक शिकायत में आप के प्रवक्ता को भी आरोपी बनाया जाएगा.
सुप्रीम कोर्ट ने कथित नफरत भरे भाषण को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिकाएं खारिज कीं
जस्टिस विक्रम नाथ और एससी शर्मा की पीठ ने कहा कि यह ऐसा विषय नहीं, जिसके लिए सीधे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की जाए. याचिकाकर्ता को चुनाव आयोग के सामने अपनी बात रखनी चाहिए.
नई दिल्ली स्टेशन पर करंट से महिला की मौत: रेलवे अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी मामले में कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
अदालत ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के परिसर में करंट लगने से महिला की मौत के जिम्मेदार रेलवे के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी न देने के मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.
सिविल अदालतों का आर्थिक क्षेत्राधिकार बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई : दिल्ली सरकार
केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है कि संसद की ओर से पंजाब अदालत अधिनियम, 1918 की धारा 39(1) में संशोधन कर दिल्ली में जिला न्यायाधीशोें के आर्थिक अपीलीय क्षेत्राधिकार को बढाया जाए.
दिल्ली में ट्रांसजेंडरों के लिए बनाए गए हैं 143 शौचालय, 223 निर्माणाधीन, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में दिया जवाब
दिल्ली सरकार ने दिल्ली हाइकोर्ट को बताया कि राजधानी में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए 143 शौचालय बनाए गए हैं, जबकि 223 निर्माणाधीन है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंट्रल रिज में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई, कचरा हटाने का आदेश दिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि अदालत की अनुमति के बिना, राष्ट्रीय राजधानी में सेंट्रल रिज पर पेड़ों की कटाई या झाड़ियाँ और नहीं हटाई जाएंगी.
सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर, VVPAT से निकलने वाली पर्चियों के 100% मिलान की मांग वाली याचिका से जुड़ा है मामला
वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियों की 100 फीसदी मिलान की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया है.







