Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Delhi Police

राजधानी में रह रहे विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए गए विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. आंकड़े बताते हैं कि 2021 में जहां सिर्फ 78 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं 2022 में यह संख्या बढ़कर 152 तक पहुंच गई.

राजस्थान से गिरफ्तार हसीन को पाकिस्तान के लिए जासूसी और डीआरडीओ अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश के आरोप में पटियाला हाउस कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा. पुलिस ने जांच को संवेदनशील और शुरुआती बताया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया कंटेंट हटाने का अधिकार दिल्ली पुलिस को देने वाली अधिसूचना को चुनौती देने पर उपराज्यपाल और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने 40 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के आरोपी 23 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को 9 महीने की जेल के बाद अंतरिम जमानत दी. कोर्ट ने कहा कि महिला नाबालिग नहीं थी और दोनों की सहमति से संबंध बने थे.

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश पर 38 आईपीएस और डैनिप्स अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गईं, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिकों की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की अर्धवार्षिक बैठक में सुरक्षा, साइबर जागरूकता और देखभाल को लेकर अहम निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता विशेष पुलिस आयुक्त सागर प्रीत हूडा ने की.

दिल्ली पुलिस ने साउथ-वेस्ट जिले में 10 दिन के अभियान में 88 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा. उनके पास वैध वीजा नहीं था, डिपोर्ट किए जाने लगे. यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा कदम है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने साइबर सेल के साथ मिलकर हिमाचल-लद्दाख सीमा के सर्चू से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी ग्रामीण मजदूरों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे थे.

दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों को वर्दी में सोशल मीडिया वीडियो और रील्स बनाने से रोकते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं. 15 जून 2025 तक अनुपालन अनिवार्य है.

दिल्ली दंगे से जुड़े मामले में कानून मंत्री कपिल मिश्रा को सत्र न्यायालय से मिली राहत को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बरकरार रखा है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को चार्जशीट की कॉपी सभी पक्षों को देने का निर्देश दिया है.