Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Delhi Police

अमर कॉलोनी में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो अपराधी घायल हुए. ये हाल ही में एक अमेरिकी नागरिक से लूट के मामले में वांछित थे. दोनों के पैर में गोली लगी, जांच जारी है.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह आयोजन केवल ड्रग्स को जलाने की कार्रवाई नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ एक सख्त और स्पष्ट सामाजिक संदेश है कि दिल्ली नशे को बर्दाश्त नहीं करेगी.

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने रोहिणी में कारोबारी को धमकाने के लिए फायरिंग करने वाले गोगी गैंग के शार्प शूटर चिराग उर्फ काला को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने नाबालिग लड़कियों की तस्करी मामले में लापरवाही को लेकर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा, कोर्ट ने पूछा— क्या देखभाल की कमी से लड़कियां फिर तस्करी का शिकार हुईं?

दिल्ली पुलिस को जल्द मिलेगा नया कमिश्नर। संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद गृह मंत्रालय तीन वरिष्ठ यूटी कैडर आईपीएस अधिकारियों – सतीश गोलचा, प्रवीर रंजन और वीरेन्द्र सिंह चहल – पर कर रहा है गंभीर मंथन.फैसला जुलाई मध्य तक संभव..

Child Marriage Case: बाल विवाह के खिलाफ 16 वर्षीय लड़की की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार और दिल्ली पुलिस को 15 जुलाई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने लड़की और उसके दोस्त को सुरक्षा देने का आदेश भी दिया है.

कासिम और आसिम को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. दोनों ने आईएसआई के लिए संवेदनशील जानकारी भेजी. कासिम को लाहौर में ट्रेनिंग मिली थी.

रोहिणी कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की हिरासत में शेख शादत की मौत के मामले में थाने के SHO को FIR दर्ज करने और अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया. कोर्ट ने गहन जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच पर जोर दिया.

बकरीद और वीकेंड को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है. राजधानी में चेकिंग, पेट्रोलिंग और सोशल मीडिया निगरानी के ज़रिए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके.

दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला एंटी-नारकोटिक्स सेल ने 177 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. नेपाल से बिहार और पंजाब होते हुए दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई होने वाले अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़.