Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Devendra Fadnavis

यह कैबिनेट विस्तार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य विधानमंडल का एक सप्ताह तक चलने वाला शीतकालीन सत्र कल से नागपुर में शुरू होने वाला है.

विधानसभा में भाजपा के पास 132, शिवसेना के पास 57 और एनसीपी के पास 41 विधायक हैं. तीनों दलों के सभी 40 मंत्रियों के रविवार को शपथ लेने की उम्मीद है.

बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मौजूद नहीं थे. सूत्रों के अनुसार, फडणवीस ने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ राज्य के कैबिनेट विस्तार और विभागों के आवंटन पर चर्चा की.

Video: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बीते 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वह तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं.

देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित भव्य समारोह में दो उपमुख्यमंत्रियों एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे.

महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की. ​​यह परिणाम BJP के लिए मील का पत्थर साबित हुआ, जो 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी.

7 अगस्त 2024 को मुंबई में आयोजित ऊर्जा समिट के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने अपने राजनीतिक जीवन से जुड़े सवालों के बेबाकी से जवाब दिए थे.

देवेंद्र फडणवीस ने अपने राजनीतिक करिअर में तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं. 22 जुलाई 1970 को नागपुर शहर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे फडणवीस अपने नेतृत्व कौशल और स्पष्टवादी ​दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं.

देवेंद्र फडणवीस कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनके आदर्श रहे हैं और बचपन से वह खुद को राजनीति में उनके जैसा बनाने की तैयारी करते रहे.

फडणवीस, शिंदे और पवार ने 4 दिसंबर को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और महायुति सरकार बनाने का दावा पेश किया था.