जनता का यह उत्साह कांग्रेस को पस्त कर देगा, विकसित असम ही हमारा संकल्प- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिब्रूगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें इस बार लोगों के जोश और उत्साह का अनुभव अभूतपूर्व लगा. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह जनसमर्थन कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है और मतदान से ठीक पहले इस तरह की तस्वीरें उसे और पस्त कर देंगी.





