Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्तानियों की America में होगी No Entry, राष्ट्रपति ट्रंप उठाने जा रहे बड़ा कदम, 41 देशों पर लगेगा प्रतिबंध

हाल ही में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच तनाव तब बढ़ गया जब तुर्कमेनिस्तान में तैनात पाकिस्तानी राजदूत केके अहसान वागन को अमेरिका में प्रवेश से रोक दिया गया.

Donald Trump and Shahbaz sharif

प्रेसीडेंट ट्रंप और पीएम शहबाज शरीफ.

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासन पर सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहा है. ताजा खबरों के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने एक नया ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसमें 41 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की योजना बनाई गई है. इन देशों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भूटान भी शामिल हैं.

वीजा निलंबन की आशंका

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों ने एक मसौदा तैयार किया है, जिसमें पाकिस्तान को उन 26 देशों की सूची में रखा गया है, जिन पर वीजा जारी करने पर आंशिक प्रतिबंध लगाया जा सकता है. अगर पाकिस्तान 60 दिनों के भीतर सुरक्षा खामियों को दूर नहीं करता है, तो उसे कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है.

10 देशों की रेड लिस्ट तैयार

अमेरिका ने 10 देशों को रेड लिस्ट में रखा है, जिन पर पूरी तरह से यात्रा प्रतिबंध लगाया जा सकता है. इन देशों में अफगानिस्तान, क्यूबा, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया, वेनेजुएला और यमन शामिल हैं.

अन्य देशों पर भी शर्तों के साथ प्रतिबंध

इसके अलावा, पांच अन्य देशों – इरीट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान – को दूसरी सूची में रखा गया है. इन देशों के नागरिकों के पर्यटक, छात्र और अन्य आप्रवासी वीजा पर शर्तों के साथ प्रतिबंध लग सकता है.

पाकिस्तान ने खारिज की खबरें

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इन खबरों को अफवाह बताया है. पाकिस्तानी प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि अमेरिका की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, इसलिए इस पर कोई प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा.

यह भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र में Pakistan ने अलापा कश्मीर राग, भारत ने कर दी बोलती बंद, दिया ये करारा जवाब

पाकिस्तानी राजदूत को नहीं मिली थी एंट्री

हाल ही में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच तनाव तब बढ़ गया जब तुर्कमेनिस्तान में तैनात पाकिस्तानी राजदूत केके अहसान वागन को अमेरिका में प्रवेश से रोक दिया गया. उन्हें लॉस एंजिल्स से वापस भेज दिया गया, हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया. रिपोर्टों के मुताबिक, विवादास्पद वीजा संदर्भों की वजह से उन्हें एंट्री नहीं दी गई.

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: हजारों यूक्रेनी सैनिकों को रूसी आर्मी ने घेरा, राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन से की अपील- बख्श दीजिए इन जवानों की जान

7 मुस्लिम देशों पर लगाया था बैन

ट्रंप प्रशासन ने पहले कार्यकाल में भी सात मुस्लिम देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया था. अब, नए कार्यकारी आदेश के तहत, अमेरिका में प्रवेश करने वाले विदेशी नागरिकों की कड़ी जांच की जाएगी ताकि सुरक्षा खतरों को रोका जा सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital