Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Education Reform

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से रोकने के लिए व्यापक ऑडिट अनिवार्य किया है; जामिया हमदर्द समेत दिल्ली की कई प्रमुख संस्था में सरकारी ज़मीन का दुरुपयोग, गवर्नेंस में फेरबदल और फ़ंड की हेराफेरी ने मिनिस्ट्री और UGC की हाई-पावर जांच शुरू करा दी है। 92 एकड़ सरकारी ज़मीन और करीब ₹500 करोड़ करदाताओं के पैसे पर बना जामिया हमदर्द, गवर्नेंस संकट से जूझ रहा है, जिसे शीर्ष अदालत का ऐतिहासिक फ़ैसला कब तक हल कर पाएगा?

बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने बिहार निवास में शिक्षाविदों एवं सामाजिक विचारकों के प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी की, डॉ. इन्द्रेश कुमार, प्रो. शाहिद अख़्तर और कर्नल ताहिर मुस्तफ़ा के साथ हुई एक अहम बैठक, शिक्षा व्यवस्था और देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा। बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत की शैक्षिक संरचना को सुदृढ़ करना, प्रमुख राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान करना और राष्ट्र-निर्माण की सामूहिक दिशा तय करना था।

नीट पेपर लीक आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सोनम वांगचुक ने संसद में एंटी-पेपर लीक कानून पारित होने पर मोदी सरकार की सराहना की. वांगचुक ने सरकार से आंदोलनकारियों पर कार्रवाई नहीं करने और परीक्षा सुधारों को लगातार आगे बढ़ाने की भी अपील की.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है. उन्होंने कहा कि यह शांतिपूर्ण जनआंदोलन, धैर्य और लगातार संघर्ष का परिणाम है.

लखनऊ में आयोजित 48वें प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज की प्रगति की नींव होते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी दौरे पर रहेंगे, जहां वे लगभग 2200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, विद्युत, जल आपूर्ति और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं.