Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

education

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. ऐसे में कॉलेज चुनते समय यानी चॉइस फिलिंग के दौरान स्टूडेंट्स अक्सर कुछ छोटी-बड़ी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे बचना बेहद जरूरी है.

पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग को मजबूत करने के लिए 'लीडरशिप इन मेंटल हेल्थ प्रोग्राम' (LMHP) के दूसरे बैच का ऐलान किया है. योग्य युवा इस फेलोशिप के जरिए हर महीने 60,000 से 80,000 रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश के डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय की परीक्षा में छात्रों द्वारा ChatGPT के इस्तेमाल का अजीब मामला सामने आया है. कॉपियों की जांच के दौरान शिक्षकों को उत्तर के अंत में यूट्यूब वीडियो की लिंक मिली, जिसके बाद एक बड़े फर्जीड़े का खुलासा हुआ.

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परमानेंट प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके से सवाल पूछा कि पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कब होगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक और परीक्षा धांधली पर कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा जताया. उन्होंने फास्ट-ट्रैक कोर्ट और परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए नए कानूनी प्रावधानों के संकेत दिए.

सीखने की कोई उम्र नहीं होती, इसे सच साबित किया है हरियाणा की 63 साल की सुशीला देवी ने. 5वीं के बाद छूटी पढ़ाई को 45 साल बाद NIOS के जरिए 10वीं में 79.6% अंक हासिल कर पूरा किया. अब वे 12वीं की परीक्षा देने और सरपंच चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.

नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत रट्टा मारने की परंपरा को खत्म कर व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए CBSE और NCERT ने 110 शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी है. ये मास्टर ट्रेनर्स अब देशभर के स्कूलों में नई तकनीकों से पढ़ाई कराएंगे.

NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के बीच सरकारी MBBS सीटों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. 550 से लेकर 700+ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए किन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की क्या संभावनाएं है और काउंसलिंग के दौरान किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है, जानिए इस रिपोर्ट में.

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर अंतिम निर्णय भविष्य में जो भी हो, लेकिन 2024 का फैसला भारतीय संवैधानिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में याद किया जाएगा। इसने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी संस्थान की पहचान केवल कानून की भाषा से तय नहीं होगी, बल्कि उसके इतिहास, समाज के योगदान और संविधान की मूल भावना को भी समान महत्व मिलेगा।