Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

education

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 8 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये ट्रेनें बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से संचालित होंगी और उम्मीदवारों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगी.

खान सर अपनी अनोखी पढ़ाने की शैली के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और डिग्री को लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता रहती है. जानिए उनका पूरा शैक्षणिक सफर और एक्सपर्टीज.

बिहार में शिक्षक बहाली (TRE-4) को लेकर छात्र संघ और सरकार के बीच तकरार बढ़ गई है. छात्र नेता सौरभ कुमार ने 46 हजार पदों के प्रस्ताव को खारिज करते हुए 1.20 लाख पदों पर तुरंत नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की है. 8 मई के लाठीचार्ज के विरोध में उन्होंने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए गर्दनीबाग में आमरण अनशन की चेतावनी दी है.

भारत में पेपर लीक को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अब पाकिस्तान और बांग्लादेश की परीक्षा प्रणालियों पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. पाकिस्तान में कैंब्रिज इंटरनेशनल की एएस-लेवल परीक्षा का पेपर लीक होने से हड़कंप मच गया है, जबकि बांग्लादेश में सोशल मीडिया पर पर्चे बिक रहे हैं.

ICSIL recruitment 2026: क्या आप भी बिना किसी कठिन परीक्षा के सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं? आईसीएसआईएल (ICSIL) आपके लिए एक ऐसा शानदार मौका लेकर आया है जहां सिर्फ एक वॉक-इन इंटरव्यू से आपकी किस्मत बदल सकती है. जानिए कहां और कैसे मिलेगी यह नौकरी.

नीट (NEET) पेपर लीक मामले में एक हैरान करने वाला 'दौसा कनेक्शन' सामने आया है. जमवारामगढ़ के बिवाल परिवार के 5 सदस्य एक साथ MBBS की पढ़ाई कर रहे हैं, जो अब सीबीआई (CBI) की जांच के दायरे में हैं. परिवार के मुखिया पर पेपर खरीदने के आरोप हैं, वहीं दौसा मेडिकल कॉलेज की छात्रा प्रगति बिवाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है.

नीट परीक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा यू-टर्न लिया है. पेपर लीक विवाद के बाद अब अगले साल से नीट यूजी परीक्षा कंप्यूटर पर होगी. वहीं, 21 जून को होने वाले री-एग्जाम के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

नीट यूजी 2026 परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट! एनटीए ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है. राजस्थान के सीकर से जुड़े पेपर लीक मामले के बाद अब सीबीआई जांच के बीच नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जा रही है.

FRI देहरादून भर्ती 2026: वन अनुसंधान संस्थान ने ग्रुप सी के तहत 91 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें एमटीएस, एलडीसी, स्टेनोग्राफर और फॉरेस्ट गार्ड जैसे पद शामिल हैं. योग्य उम्मीदवार 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

हाल ही में घोषित ICSE-ISC नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी और पास प्रतिशत 99% के पार रहा, लेकिन बोर्ड की आधिकारिक मेरिट लिस्ट इस बार भी नदारद थी. जानिए कैसे यह मनोवैज्ञानिक सर्जरी बच्चों को डिप्रेशन और सुसाइड से बचाने के लिए एक क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है.