Bharat Express DD Free Dish

election coverage

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी का जितना बुरा हाल इस बार हुआ वैसा पहले कभी नहीं देखा गया था. इस चुनाव में उसे महज 25 सीटों से संतोष करना पड़ा है. जबकि पूरे महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं. तेजस्वी यादव के सभी दावे और बड़े-बड़े दावे धरे के धरे रह गए हैं. पार्टी की बुरी हार के बाद अब परिवार में महाभारत शुरू हो गई है. इस पूरी सियासी महाभारत के केंद्र में अगर किसी बड़े किरदार का नाम आता है तो वो हैं संजय यादव , ये वही संजय हैं, जिन्हें तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप जयचंद की संज्ञा दे रहे हैं.वहीं इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, वो है रमीज नेमत खान का. इन दोनों का जिक्र करते हुए तेजस्वी की बहन रोहिणी ने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है.

एसएसबी में सहायक कमांडेंट से विधायक बनने का सफर डुमरांव के विधायक राहुल सिंह ने पूरा किया है। इनके बड़े पिता बाबू राजमोहन सिंह का सपना था कि राहुल जनता की सेवा करें। उनका यह सपना आज डुमरांव की जनता के आशीर्वाद से पूरा हुआ है। ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली गांव के मूल निवासी राहुल सिंह की प्रारंभिक शिक्षा बक्सर के वुड स्टारक स्कूल में हुई थी।

Bihar Election 2025: सुबह से महिलाओं की लंबी कतारें, आबकी बार मतदान 70% पार?

बिहार चुनाव 2025: पहले मतदान, फिर जलपान। जानें काराकाट विधानसभा में जनता ने किन प्रमुख मुद्दों पर वोट किया और चुनावी माहौल कैसा रहा।