इस देश में है सोने और यूरेनियम का बड़ा भंडार! प्लान लेकर पहुंच गए विदेश मंत्री S. Jaishankar
विदेश मंत्री एस. जयशंकर दो दिवसीय मंगोलिया दौरे पर हैं, जहां भारत और मंगोलिया के बीच रणनीतिक साझेदारी, ऊर्जा सुरक्षा और खनिज सहयोग पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मंगोलिया दुनिया के सबसे खनिज संपन्न देशों में शामिल है, जहां सोना, तांबा, कोयला और यूरेनियम के बड़े भंडार मौजूद हैं। भारत यहां बन रही तेल रिफाइनरी परियोजना में 1.7 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है। माना जा रहा है कि यूरेनियम आपूर्ति और खनिज संसाधनों तक पहुंच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत कर सकती है। यह दौरा भारत-मंगोलिया संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है।





