Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Entertainment News

मशहूर एक्टर पीयूष मिश्रा घर के बाथरूम में फिसलकर घायल हो गए हैं. हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है. इस हादसे की वजह से वह अपनी आगामी फिल्म 'दुल्हनिया ले आएगी' के प्रमोशन में शामिल नहीं हो सके.

रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हैं. इसके साथ ही वे हिंदी सिनेमा, दक्षिण भारतीय फिल्मों और ओटीटी (OTT) पर भी काम कर चुके हैं. अभिनय के अलावा, वह राजनीति में भी सक्रिय हैं और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद हैं.

Rajesh Khanna Life Story: 1960 के दशक में जब दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद जैसे दिग्गजों का दौर था, तब बिना किसी गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले 'राजेश खन्ना' हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार बने. 10 हजार प्रतिभागियों को पछाड़कर यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स-फिल्मफेयर टैलेंट कॉन्टेस्ट जीतने वाले 'काका' ने फिल्म 'आराधना' से सफलता का वो इतिहास रचा.

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' को टक्कर देने के लिए क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' 17 जुलाई को रिलीज हो रही है. इस माइथोलॉजिकल एक्शन एडवेंचर फिल्म को भारतीय सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कट के 'A' सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव की दोषसिद्धि बरकरार रखते हुए उन्हें चेक बाउंस से जुड़े 7 मामलों में तीन महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई है.

Fan comment Anaya Bangar Alia Bhatt photo: पूर्व क्रिकेटर और कोच संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट के साथ अपनी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जो तेजी से वायरल हो रही है. तस्वीर पर एक फैन ने अनाया को फिल्म में लीड रोल देने की मांग की.

Kavya Maran Marriage Rumours: SRH की CEO Kavya Maran और म्यूजिक कंपोजर Anirudh Ravichander की शादी की अफवाहें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी रिश्ते या शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल चर्चा में है.

Akanksha Chamola viral statement: गौरव खन्ना से अलग होने के बाद आकांक्षा चमोला का 'अब अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चाहती हूं' वाला बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके बयान पर यूजर्स दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं, जहां कुछ समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसे निजी मामला बता रहे हैं.

Suniel Shetty PM Modi granddaughter: अभिनेता Suniel Shetty ने खुलासा किया कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री Narendra Modi की बड़ी प्रशंसक हैं और टीवी पर उन्हें देखते ही हाथ जोड़ लेती हैं. सुनील शेट्टी ने कहा कि इवारा के इस व्यवहार के लिए किसी ने उसे नहीं सिखाया, बल्कि यह उसका स्वाभाविक जुड़ाव है.

Munmun Dutta Marriage: तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर साफ किया है कि वे अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जी रही हैं और उन्हें सिंगल रहना पसंद है.