‘4 साल में सिर्फ आश्वासन मिले…’, गौशालाओं में पानी के संकट पर राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, सरकार को फटकारा
Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य की पंजीकृत गौशालाओं में पेयजल संकट को लेकर राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है. न्यायालय ने कहा कि वर्ष 2023-24 के बजट में घोषणा होने के बावजूद चार वर्षों में भी गौशालाओं में स्थायी पेयजल व्यवस्था के लिए कोई प्रभावी कार्य नहीं हुआ.





