गमाडा घोटाले में IAS विकास गर्ग की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अधिकारियों के जब्त फोन उगलेंगे राज
GMADA से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में ED ने वरिष्ठ IAS अधिकारी विकास गर्ग से पूछताछ शुरू कर दी है. जमीन नीलामी और भू-उपयोग बदलाव से जुड़े लेन-देन की जांच के तहत दिल्ली से लुधियाना तक हुई छापेमारी के बाद अब मोहाली की 45 रियल एस्टेट कंपनियां भी एजेंसी के रडार पर हैं.







