Bharat Express DD Free Dish

सपना डॉक्टर बनने का, अंत खौफनाक! बंद कमरे में लटकी मिली NEET छात्रा, खून के धब्बों ने पुलिस के भी उड़ाए होश

Gopalganj News: गोपालगंज के श्याम सिनेमा रोड में नीट की तैयारी कर रही छात्रा उजाला कुमारी का शव किराए के कमरे में पंखे से लटकता मिला. कमरे में खून और सामान बिखरा देख परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.

गोपालगंज: श्याम सिनेमा रोड पर किराए के मकान में पंखे से लटकता मिला NEET छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस.

(PC: भारत एक्सप्रेस)

Gopalganj News:अटल बिहारी पाण्डेय/गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रही एक 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित किराए के मकान में छात्रा का शव पंखे से लटकता हुआ बरामद किया गया. कमरे के भीतर खून के धब्बे मिलने और सामान बिखरा होने के कारण परिजनों ने हत्या की गंभीर आशंका जताई है. घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र में नीट की ऑनलाइन तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा उजाला कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्रा का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटकता मिला. कमरे में खून के निशान और बिखरा सामान मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा है. पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है और मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी.

कमरे में बिखरा था खून, बाहर से बंद था दरवाजा

मृतक छात्रा की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के सरेया पहाड़ गांव निवासी रघुनाथ शर्मा की 20 वर्षीय पुत्री उजाला कुमारी के रूप में हुई है. उजाला पिछले एक साल से श्याम सिनेमा रोड स्थित एक मकान में किराए पर रहकर ऑनलाइन नीट की तैयारी कर रही थी. रविवार की देर शाम पड़ोसियों को तब शक हुआ जब कमरे का कुंडा बाहर से बंद मिला. खिड़की या दरवाजे से झांककर देखने पर छात्रा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता दिखा. कमरे में बिस्तर के पास खून फैला था, मोबाइल नीचे गिरा था और सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था.

डॉक्टर बनने का सपना लेकर आई थी उजाला

घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि उजाला तीन भाइयों के बीच इकलौती बहन थी और बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार थी. वह डॉक्टर बनने का सपना लेकर गोपालगंज में रहकर तैयारी कर रही थी. परिजनों के चीख-पुकार से पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया.

FSL टीम बुलाई गई, कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने फॉरेंसिक (FSL) टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस कमरे की तलाशी ले रही है और मृतका के मोबाइल के कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि मौत के कारणों का सुराग मिल सके. नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो पाएगी. पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-केतन हत्याकांड में नया एंगल: फोटो ने मचाया बवाल, क्या खाटू श्याम में हुई थी सिया-चेतन की गुपचुप शादी?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read