Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Government Fraud

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सरकारी जमीन के कथित फर्जी आवंटन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। छह साल पुराने इस मामले में तत्कालीन SDM, तहसीलदार, सरकारी वकील, लेखपाल समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर धोखाधड़ी और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर के आरोप लगे हैं। जांच में खुलासा हुआ कि प्रतिबंधित सरकारी भूमि को फर्जी तरीके से दूसरी श्रेणी में परिवर्तित कर 58 अपात्र लोगों के नाम दर्ज किया गया था। जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट और लेखपाल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुल 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।