Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Greater Noida: कड़ाके की सर्दी में गरीब-बेसहारा लोगों को रात गुजारने के लिए यहां मिलेंगे रैन-बसेरे, 8 जगह व्‍यवस्‍था

कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति मिले तो उसे ग्रेटर नोएडा में 8 जगहों पर बनवाए गए रैन बसेरों में जरूर पहुंचा दें. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से आमजन से यह अपील की गई है, इसके लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया गया है.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आठ जगहों पर रैन बसेरा बनवाए

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आठ जगहों पर रैन बसेरा बनवाए

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Greater Noida News: कड़ाके की सर्दी को देखते हुए गरीब-बेसहारा लोगों को रात गुजारने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से आठ जगहों पर रैन बसेरा बनाए गए हैं.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अलग-अलग जगहों पर रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते परियोजना विभाग ने रैन बसेरा सेक्टर पी थ्री के बारात घर, सेक्टर-ईकोटेक- 3 (नाइट शेल्टर), परी चौक पिंक टॉयलेट के पास (दो कैनोपी बेस, डेल्टा-टू के बारात घर, रोजा याकूबपुर बारात घर, ग्राम हल्दौनी (बारात घर) और जिम्स के पास रैन बसेरा बनवा दिए हैं.

हर रैन-बसेरे में लगाए गए 15-25 बिस्तर

इन रैन बसेरों में 15 से 25 बिस्तर लगाए गए हैं. इनमें रात गुजारने वालों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा. प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके. सिंह ने गुरुवार रात में इन रैन बसेरों का जायजा भी लिया.

महाप्रबंधक एके. सिंह ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इन रैन बसेरा में और भी बिस्तर लगा दिए जाएंगे. अगर जरूरत पड़ी तो और जगहों पर भी रैन बसेरा बनाए जा सकते हैं. उन्होंने अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति मिले तो उसे रैन बसेरों में जरूर पहुंचा दें.

इस मोबाइल नंबर पर दे सकते हैं सूचना

प्राधिकरण के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक एपी वर्मा के मोबाइल नंबर 9205691276 पर भी इसकी सूचना दे सकते हैं. प्राधिकरण की टीम रैन बसेरा तक पहुंचाने में मदद करेगी. इस नंबर पर सूचना देने के बाद प्राधिकरण की टीम जरूरतमंद तक पहुंच जाएगी और उसे रैन बसेरे तक पहुंचा देगी.

  • भारत एक्‍सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital