Bharat Express DD Free Dish

GST 2.0

Nirmala Sitharaman GST Tax Changes: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सिस्टम को साफ कर दिया गया है. वर्गीकरण की समस्याएं खत्म हो गई हैं और ज्यादातर सामान अब 5% टैक्स स्लैब में हैं. इसलिए जीएसटी 2.0 एक तरह से सिस्टम-क्लीनिंग रिफॉर्म है.

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में जीएसटी 2.0 सुधारों की घोषणा हुई. इसमें कर दरों का सरलीकरण, पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने, निर्यातकों को त्वरित रिफंड और एमएसएमई के लिए राहतकारी कदम शामिल हैं.

GST on Housing: भारत का रियल एस्टेट बाज़ार GST 2.0 सुधार के बाद नए मोड़ पर है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि घरों की कीमतों में 7-9% तक गिरावट आ सकती है, जिससे मिड-इनकम और त्योहारी सीजन की मांग को बढ़ावा मिलेगा.

सरकार ने जीएसटी 2.0 सुधारों में सैन्य उपयोग के लिए रिमोट पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA), जहाज से प्रक्षेपित मिसाइलों, बड़े रॉकेटों और डाइविंग रीब्रीथर्स पर भी जीएसटी से छूट दी है.

GST 2.0: भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.8% रही. जीएसटी 2.0 सुधारों और नीतिगत फैसलों ने घरेलू मांग और निवेश को नई गति दी है. यह भारत की विकास यात्रा का अहम मोड़ है.

जीएसटी 2.0 से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है. चार कर स्लैब घटाकर दो कर दिए गए हैं. इससे रोज़मर्रा की बचत, खपत और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा.

GST 2.0 के तहत पुराने टैक्स स्लैब हटाकर केवल दो मुख्य स्लैब लागू किए गए हैं. इससे आम आदमी की जेब पर बोझ घटेगा, MSMEs को मजबूती मिलेगी और स्वास्थ्य-साक्षरता क्षेत्र में सुधार आएगा.

GST 2.0: मोदी सरकार ने 'savingwitgst.in' वेबसाइट को शुरू किया, जहां उपभोक्ता नई GST दरों के बाद उत्पादों की कीमतों की तुलना और टैक्स की बचत देख सकते हैं.

जीएसटी 2.0 में बड़ा बदलाव! सरकार ने टैक्स स्लैब घटाकर आम जनता, किसानों और मध्यम वर्ग को राहत दी है. विलासिता व पाप वस्तुओं पर 40% कर, जबकि रोज़मर्रा की ज़रूरी वस्तुएँ अब सस्ती हो गई है.

जीएसटी 2.0 के बदलाव ने आम आदमी को राहत दी है. रोटी से लेकर कपड़े और मकान तक सब सस्ते हुए. जानें कैसे यह टैक्स सुधार मध्यम वर्ग के बजट और भारत की अर्थव्यवस्था को नया बल दे रहा है.