Bharat Express DD Free Dish

Gujarat Election 2022

गुजरात में चुनाव आयोग की टीम ने सूरत में एक कार से 75 लाख रुपए बरामद किए हैं. जिस कार से ये नकदी बरामद हुई है उस कार में कांग्रेस का वीआईपी(VIP) पार्किंग कार्ड बरामद हुआ है.

एबीपी न्यूज-सी वोटर ने एक सर्वे किया है. सर्वे में 14 प्रतिशत मतदाताओं ने माना है कि वो धर्म के आधार पर वोट देंगे.

भाजपा गुजरात इकाई के महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला ने कांग्रेस विधायक इंद्रजीत परमार का वीडियो ट्वीट कर निशाना साधा है. वीडियो में कांग्रेस विधायक कह रहे है कि मैं मुस्लिम समुदाय के कारण विधायक बना.

पीएम मोदी ने कहा कि मैं ये नहीं कह रहा कि आपको सिर्फ बीजेपी के लिए वोट करना चाहिए. सिर्फ ये सुनिश्चित हो कि प्रत्येक नागरिक लोकतंत्र के इस उत्सव में भाग ले.

भारतीय जनता पार्टी सौराष्ट्र में शुरू से ही काफी मजबूत रही है. लेकिन 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में पाटीदार आंदोलन के चलते झटका लगा था.