NDA चयनित अभ्यर्थी की याचिका पर हाई कोर्ट सख्त, AIIMS को मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश
एनडीए परीक्षा पास करने के बावजूद हीमोग्लोबिनोपैथी (एचबीई लक्षण) के कारण अयोग्य घोषित अभ्यर्थी की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने एम्स को विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड गठित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी.





