Amazon और Flipkart के खिलाफ दर्ज सभी मामलों को SC ने कर्नाटक HC में ट्रांसफर करने का दिया आदेश
सीसीआई ने अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एंटी-कंपीटिटिव प्रैक्टिस का आरोप लगाया है. सीसीआई ने अपनी याचिका में अलग-अलग राज्यों में दर्ज मुकदमों को सुप्रीम कोर्ट या दिल्ली हाई कोर्ट में ट्रांसफर की मांग की गई थी.
OYO ने लागू की नई चेक-इन पालिसी, अब अविवाहित कपल्स नहीं ले सकेंगे कमरा
हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के स्टार्टअप ओयो (OYO) ने अपने चेक-इन नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत अब अविवाहित कपल्स ओयो होटलों में चेक-इन नहीं कर सकेंगे.
पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का हेलीकॉप्टर ALH ध्रुव क्रैश, तीन अधिकारियों की मौत
गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का एक एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन अधिकारियों की जान चली गई.
खजनी क्षेत्र में शादी के दौरान दुल्हन ने की लूट, जेवर और नकदी लेकर फरार, 40 वर्षीय दूल्हा हुआ मायूस
उत्तर प्रदेश के खजनी क्षेत्र में एक दुल्हन ने शादी के दौरान जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. शादी के दिन ही दुल्हन ने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
गृह मंत्री अमित शाह ने सद्गुरु और आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से की मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने योग गुरु सद्गुरु और संत आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की, जिसमें भारत की सांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक समरसता और समाज के उत्थान पर चर्चा की गई.
अजमेर शरीफ दरगाह पर पेश की गई पीएम मोदी की चादर, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने प्रधानमंत्री का पढ़ा संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चादर अजमेर शरीफ दरगाह पर 813वें उर्स के अवसर पर पेश की गई, साथ ही तीर्थयात्रा को आसान बनाने के लिए 'गरीब नवाज' ऐप और एक समर्पित पोर्टल जैसी नई डिजिटल पहलों की घोषणा की गई.
दिल्ली हाईकोर्ट ने भ्रूण लिंग जांच के आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी रद्द की
कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है तो यह बताए कि डॉक्टर ने कानून का उल्लंघन करते हुए प्रसव पूर्व नैदानिक तकनीकों का इस्तेमाल किया. आरोपी महिला डॉक्टर के खिलाफ केवल एक फर्जी रोगी का अल्ट्रासाउंड करने का आरोप है.
कब लेंगे हम विमान हादसों से सबक़?
विमान हादसों से सबक लेने की ज़रूरत है, क्योंकि सुरक्षा में लापरवाही और नियमों की अनदेखी से यात्रियों की जान को बड़ा खतरा बना रहता है.
प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 के समर्थन में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को करेगा सुनवाई
यह हस्तक्षेप याचिका AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने दायर की है. असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी याचिका में कहा है कि प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 को रद्द नहीं किया जाना चाहिए. रद्द करने से देश का माहौल खराब होगा.
Sambhal Violence: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क की याचिका पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई
सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर कर संभल हिंसा मामले में दर्ज एफआईआर रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक की मांग की है.





