Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Human Metapneumovirus: चीन में HMPV संक्रमण से हाहाकार! भारत ने WHO से की ये बड़ी मांग

विशेषज्ञों के अनुसार, श्वसन संक्रमण के मामले मौसमी फ्लू के कारण बढ़ रहे हैं, जो सामान्य है. मंत्रालय ने बताया कि इस मौसम में इन्फ्लुएंजा, आरएसवी और HMPV जैसे वायरस आम होते हैं.

Covid-19

सांकेतिक तस्वीर.

चीन में ह्यूमन मेटापेन्यूमो वायरस (HMPV) संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद भारत भी अलर्ट हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 4 जनवरी को एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें चीन में फैले संक्रमण के हालातों पर चर्चा की गई. बैठक में WHO, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, आईसीएमआर, और दिल्ली के AIIMS जैसे प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हुए.

मामले मौसमी फ्लू के कारण बढ़ रहे हैं

विशेषज्ञों के अनुसार, श्वसन संक्रमण के मामले मौसमी फ्लू के कारण बढ़ रहे हैं, जो सामान्य है. मंत्रालय ने बताया कि इस मौसम में इन्फ्लुएंजा, आरएसवी और HMPV जैसे वायरस आम होते हैं.

चीन के अस्पतालों में भारी भीड़

चीन से आए कुछ वीडियो में अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ दिखाई गई है, और इसमें HMPV वायरस को संक्रमण का कारण बताया गया है. हालांकि, डॉ. अतुल गोयल ने कहा कि HMPV एक सामान्य श्वसन वायरस है, जो हल्के लक्षण पैदा करता है और आमतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को प्रभावित करता है. फिलहाल, इस वायरस को लेकर किसी प्रकार की गंभीर चिंता नहीं है.

यह भी पढ़ें- Covid-19 महामारी के पांच साल बाद China में फैल रहा HMPV वायरस क्या है, जिससे दहशत में हैं लोग

उन्होंने यह भी बताया कि सर्दियों के दौरान श्वसन संक्रमण के मामले बढ़ना सामान्य है, और भारत में अस्पतालों में बिस्तर और ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है. भारत में अब तक इन संक्रमणों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं देखी गई है.

भारत से WHO की अपील

भारत सरकार ने WHO से अनुरोध किया है कि वह चीन में फैले संक्रमण पर सख्ती से नजर रखे और वहां की स्थिति पर समय से जानकारी साझा करे. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को सतर्क रहना चाहिए, हालांकि इस बात को भी दोहराया कि लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital