‘संस्थागत सुधार अब ऑप्शनल नहीं जरूरी है,’ IBSA की तस्वीरें पोस्ट कर पीएम मोदी ने बताया, ‘हमारा रिश्ता दिल से जुड़ा’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 लीडर्स समिट के तीसरे सेशन को संबोधित किया. इसके बाद पीएम मोदी ने रविवार को भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका संवाद मंच (IBSA) लीडर्स समिट में हिस्सा लिया.
जी20 के दो सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, साझा किया अपना अनुभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पहले दिन हुए दो सत्रों में उन्होंने महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए.





