भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने न केवल जी20 की बैठक में हिस्सा लिया, बल्कि जी20 के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की. पीएम मोदी ने इसकी एक वीडियो भी साझा की है. आज समिट के दूसरे दिन भी प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने वीडियो साझा कर लिखा, “जोहान्सबर्ग में कल जी20 समिट की कार्यवाही अच्छी रही. मैंने दो सेशन में हिस्सा लिया और खास मुद्दों पर अपने विचार साझा किए. दुनिया के कई नेताओं के साथ अच्छी बैठक भी हुईं.”
Yesterday’s proceedings at the G20 Summit in Johannesburg were fruitful. I took part in two sessions and shared my views on key issues. Also had productive meetings with many world leaders. Watch the highlights… pic.twitter.com/l8EsjxsyRO
— Narendra Modi (@narendramodi) November 23, 2025
पीएम मोदी आज जी20 समिट के तीसरे सेशन में शामिल हुए. प्रधानमंत्री ने स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े आठ बजे दक्षिण अफ्रीका के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इसके बाद फिर नौ बजे आईबीएसए की बैठक में वह शामिल हुए.
इसके अलावा, दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में हो रही इंडिया-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) मीटिंग हुई. बता दें, यह ग्लोबल साउथ में होने वाला लगातार चौथा जी20 समिट है. जी20 के तीसरे सेशन की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई.
जी20 के तीनों सेशन का थीम इनक्लूसिव इकोनॉमिक ग्रोथ, क्लाइमेट रेजिलिएंस, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रहा. विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने जी20 एजेंडा पर भारत की सोच दुनिया के सामने रखी.
Had an excellent meeting with President Cyril Ramaphosa during the G20 Summit in Johannesburg. We reviewed the full range of the India-South Africa partnership, especially in boosting linkages of commerce, culture, investment and diversifying cooperation in technology, skilling,… pic.twitter.com/WuLLsh3yVf
— Narendra Modi (@narendramodi) November 23, 2025
विदेश मंत्रालय की ओर से साझा बयान में कहा गया कि सेशन के थीम में तीन मुद्दों को शामिल किया गया है. पहला मुद्दा समावेशी और सस्टेनेबल इकोनॉमिक ग्रोथ जिसमें कोई पीछे न छूटेः हमारी अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण, व्यापार की भूमिका, विकास के लिए फाइनेंसिंग और कर्ज का बोझ है. दूसरा विषय एक मजबूत दुनिया में जी20 का योगदानः आपदा जोखिम में कमी, क्लाइमेट चेंज, सही एनर्जी बदलाव, और फूड सिस्टम है. तीसरा थीम सभी के लिए एक सही और न्यायपूर्ण भविष्यः जरूरी मिनरल्स, अच्छा काम, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है.
पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के साथ त्रिपक्षीय वार्ता की. इसे लेकर उन्होंने कहा कि एक नई तीन-तरफा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन साझेदारी! जोहान्सबर्ग में जी20 समिट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई. हमें आज ऑस्ट्रेलिया-कनाडा-इंडिया टेक्नोलॉजी और इनोवेशन (एसीआईटीआई) साझेदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है.
ये भी पढ़ें- चंडीगढ़ विवाद पर गृह मंत्रालय का बयान, मौजूदा व्यवस्था में नहीं होगा कोई बदलाव
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



